Rajasthan: मालवीय का बड़ा बयान, कांग्रेस से गया लेकिन भाजपा में कभी कंफर्टेबल महसूस नहीं किया
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने वाले दिग्गज नेता महेंद्र सिंह मालवीय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से पीसीसी वॉर रूम में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मालवीय ने कहा कि चालीस साल जिस घर में रहा वहां फिर से लौटकर आना अच्छा लग रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने पार्टी छोड़ने के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हां उनका फैसला गलत था, लेकिन आखिरकार अब वह वापस आ गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच आंतरिक तौर पर बहुत बड़ा अंतर है और कांग्रेस से गया हुआ नेता भाजपा में कभी कंफर्टेबल महसूस नहीं करता।
खबरों की माने तो मालवीय ने कहा कि अब वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरेंगे और जल्द ही बांसवाड़ा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस और भाजपा की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी है और उस पार्टी का मुकाबला भाजपा नहीं कर सकती।
pc- aaj tak






