Rajasthan: मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जूली के बयान पर किया पलटवार, कहा- जनता को कर रहे भ्रमित

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय सरकार और विपक्ष के बीच एक ही मुद्दा हैं और वो ये कि गहलोत सरकार के 5 साल और भजनलाल सरकार के 2 साल का कार्यकाल। इसी को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। इस बीच टीकाराम जूली के बयानबाजी पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पलटवार किया है। जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि टीकाराम जूली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झूठे तथ्यों के आधार पर राजस्थान की जनता को भ्रमित करने वाला बयान दिया है।

क्या बोले बेढम
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार बेढम ने कहा कि जूली जी अपने कार्यकाल को भूल गए, जब वे अशोक गहलोत जी की सरकार में मंत्री थे और राजस्थान में जंगल राज स्थापित था और कानून व्यवस्था चौपट थी, जनता त्राहिमाम कर रही थी।  गृह राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी बजट घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाई, बजट घोषणाओं में 40 परसेंट भी पूरी नहीं की, लेकिन मीडिया में आकर ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं।

कांग्रेस सरकार में होती थी गैंगवार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बेढम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में तो गैंगवार होती थी, भ्रष्टाचार चरम पर था, लूट-नकबजनी की घटनाएं बढ़ रही थी और कांग्रेस उस समय कार्यवाही करने से भी बचती थी। इन्होंने प्रदेश को बीमारू प्रदेश बनाने का काम किया। जवाहर सिंह बेढम ने आगे कहा कि कांग्रेस तो किसानों का खून चूसने में लगे थे।

pc- ndtv raj