Rajasthan: पायलट ने तेल की कीमतों, महंगाई, नीट पेपर लीक सहित कई मामलों में घेरा सरकार को
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने सहित कई मामलों में सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के परिणाम आने के बाद लगातार कितनी बार तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, और रोज बढ़ रहे हैं। अगर बोझ डालना ही था, तो पहले ही पटाखे फोड़ देते तो क्या दिक्कत आती? चुनाव के समय भाषण देने दिक्कत होती लेकिन अब कह रहे हैं कि बचत करनी है।
महंगाई पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है और मुझे लगता है कि सरकार का एक ही मात्र एजेंडा है कि चुनाव जीते, विपक्ष को प्रताड़ित करें, विपक्ष लोगों को बदनाम करें और खुद में जो अभी पेपर लीक हुआ नीट का, उसमें सरकार ने क्या किया? एक बार फिर जांच सीबीआई को दे दी है।
वहीं खबरों की माने तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूुबियो के जयपुर दौरे पर पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने एक ऐसा संयमित विदेश नीति बनाई थी कि हमारे रिश्ते हर देश से अच्छे रहे। लेकिन अपने मान, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारी ऊर्जा नीति, हमारी विदेश नीति, हमारी वित्तीय नीति, हमारी आंतरिक सुरक्षा, यह हमारा सर्वाेपरि होना चाहिए और अगर कोई देश हमको बोलता है कि आप रूस से तेल नहीं ले सकते, आप 500 बिलियन डॉलर्स का हमसे माल खरीदेंगे, यह हमने कमिटमेंट की तरह से कर दिया है तो यह विदेश नीति की सफलता नहीं है और द्विपक्षीय नीति ऐसी होती है, बराबरी की हिस्सेदारी होती है।
pc- india tv news





