Rajasthan Politics: पूर्व सीएम गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना, प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा
- byShiv
- 07 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत किसी ना किसी मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करते रहते है। ऐसे में उन्होंने भजनलाल सरकार को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की स्थिति खराब है, कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है तो कोई कहीं जा रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार में चल क्या रहा है।

जोधपुर दौर पर थे गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अपने गृह जिले जोधपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। अशोक गहलोत ने कहा कि मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दौरा कम करने की सलाह दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हालत खस्ता हो चुकी है, इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि दौरा कम कर प्रदेश के हालात पर ध्यान दें।

विकास हुआ ठपः गहलोत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हुए हैं। विकास का कोई काम हो नहीं रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर मजबूती से जनहित के मुद्दे उठायेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने तो यह भी आरोप लगाया कि सरकार में कोई किसी की नहीं सुन रहा है।
pc- ndtv raj, moneycontrol.com, thestatesman.com