CJP: सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले बढ़ी, क्राइम ब्रांच ने समन भेज बुलाया आज ही, कल ही हुई थी जमानत

इंटरनेट डेस्क। सीजेपी नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। जेल से बाहर आने के एक दिन बाद ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को समन जारी किया है, पुलिस ने दोनों को अपने बयान दर्ज कराने के लिए आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने का निर्देश दिया है।

आज ही होना होगा पेश

दोनों को आज राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में दोपहर 12 बजे उपस्थित होना होगा जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, इस कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

एक दिन पूर्व ही हुई थी जमानत
इससे पहले, बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की अदालत ने रांका और सौरव को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट में दोनों नेताओं ने लिखित में हलफनामा दिया कि जब तक जंतर-मंतर का क्षेत्र डी-नोटिफाई रहेगा, वे वहां न तो शांति भंग करेंगे और न ही किसी प्रदर्शन का आह्वान करेंगे।

PC- JANSATTA