Rajasthan: बालोतरा में स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, सभी थे एक ही गांव के, पसरा सन्नाटा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के नजदीक देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। यहां एक ही गांव के पांच युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कुल 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

तीन युवकों की मौके पर मौत 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद घायलों और मृतकों को निजी एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो घायल ने दम तोड़ दिया। 

बायतू के रहने वाले थे सभी मृतक 
सभी मृतक बायतू के कानोड़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट सभी निवासी कानोड के रूप में हुई। हादसे में घायल बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम, हेमाराम पुत्र जीयाराम अस्पताल में भर्ती है, सभी का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई थी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी।

pc- khabarindiatv.in