Rajasthan: शिवराज सिंह के बेटे की शादी जोधपुर में, बन रही ये स्पेशल सब्जी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी डिमांड, 3 हजार रुपए किलो तक हैं रेट

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के बड़े बेटे की शादी जोधपुर में होने जा रही है। इसके लिए जोधपुर के उम्मेद पैलेस को चुना गया है। इस शाही शादी में कई वीआईपी आने वाले है। जिनके लिए खास राजस्थानी देसी पकवानों को तैयार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा कैर-सांगरी सब्जी की हो रही है। जिसका स्वाद और महत्व सबसे खास है।

कैर-सांगरी

हाल के वर्षों में बढ़ती जैविक खाद्य पदार्थों की मांग के कारण कैर-सांगरी को देशभर में पसंद किया जाने लगा है। अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह कच्ची होने पर 300 रुपए में बिकती है तो वहीं सूखने पर सका भाव 3 हजार रुपए किलो से ज्यादा हो जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच

कैर एक झाड़ीदार पौधा होता है, जबकि सांगरी खेजड़ी के पेड़ से प्राप्त होती है। ये दोनों ही रेगिस्तानी जलवायु में बिना सिंचाई के केवल बारिश के पानी पर जीवित रहते हैं। इन्हें सुखाकर सालभर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इनका स्वाद और भी निखर जाता है। पारंपरिक रूप से इसे राजस्थान के हर घर में विशेष अवसरों और त्योहारों पर पकाया जाता है। राजस्थान में कैर-सांगरी की बढ़ती मांग ने इसे अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा दिया है।

pc- hindustanexpress.online, dishesguru.com, youtube