रमजान 2025: जुम्मे को नहीं दिखा रमजान का चांद, राजस्थान समेत पूरे देश में रविवार को होगा पहला रोजा
- byrajasthandesk
- 01 Mar, 2025

रमजान 2025: रमजान का पाक महीना मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन शुक्रवार को जुम्मे के दिन चांद न दिखने के कारण रोजा रखने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। इस पर शाही इमामों ने स्पष्ट किया कि चांद के न दिखने के कारण 2 मार्च, रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा।
रमजान का चांद शुक्रवार को नहीं दिखा
रमजान के चांद का इंतजार मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार को निराशा हाथ लगी, जब राजस्थान समेत देशभर में कहीं भी चांद नजर नहीं आया। इस संबंध में चांद देखने के लिए विभिन्न राज्यों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से पुष्टि नहीं मिली। विशेषकर गुजरात के कच्छ क्षेत्र, जहां आमतौर पर चांद देखा जाता है, वहां से भी चांद दिखने की कोई खबर नहीं आई। इस कारण से, शाही इमामों ने 2 मार्च को पहला रोजा रखने का निर्णय लिया।
पहला रोजा कब होगा?
रमजान के पहले रोजे की समयसारणी के अनुसार, राजस्थान में 2 मार्च, रविवार को सेहरी का समय सुबह 5:32 बजे होगा, जबकि इफ्तार का समय शाम 6:29 बजे है।
चांद दिखने से तय होता है रमजान का महीना
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, एक महीना चांद के दिखने पर निर्भर करता है। शनिवार को शाबान महीने का 30वां दिन था और रमजान का महीना चांद दिखने के साथ शुरू होता है। पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजे रखते हैं और अधिकतर समय अल्लाह की इबादत में व्यतीत करते हैं। इस दौरान विशेष नमाज, 'तरावीह' मस्जिदों में पढ़ी जाती है, और फिर इफ्तारी करके रोजा खोला जाता है।