Rashifal 5 Dec 2025: इन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा मिला जुला, लाभ के मिलेंगे कई अवसर, जाने राशिफल
- byShiv
- 04 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज का दिन कई बदलाव और महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है। आज आप किसी भी काम की शुरूआत करना चाहें तो कर सकते हैं आज आपको लाभ की प्राप्ती होगी। तो जानते हैं आज क्या कहता हैं आपका राशिफल।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभकारी रहेगा। जो लोग कारोबार करते हैं उनको लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन आपको किसी निवेश में अच्छा फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है, जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं आज उनको कोई मान-सम्मान और उपलब्धि हासिल हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आज के दिन नौकरीपेशा वालों के लिए अच्छा साबित होगा। कुछ अतिरिक्त लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। कुछ पुरानी परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उसमें उनको आज राहत मिल सकती है। लेकिन इसके बावजूद आज दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।
pc- firstindianews.com






