Job and Education
RBSE Board 5th 8th Result: 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, उसके पहले इस तारीख को आएगा 5वीं और 8वीं का परिणा
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 25 मार्च 2026 तक जारी होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा हैं की इस वर्ष दोनों ही कक्षाओं के लिए नया सत्र 1 अप्रैल से स्टार्ट होने जा रहा है। ऐसे में रिजल्ट इससे पहले घोषित किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक शालादर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद छात्र लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच कर सकेंगे।
pc- news18






