Rohit Sharma ने शतक लगाकर अपने नाम किया ये विश्व रिकॉर्ड, विराट कोहली का भी ये रिकॉर्ड तोड़ा


खेल डेस्क। भारत ने बेंगलुरु में खेले गए तीसर टी20 मैच में अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेल एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 69 गेंद पर 121 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उनका पांचवां शतक है। इस मामले में उन्होंने भारत के सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया। सूर्यकुमार और मैक्सवेल के नाम चार-चार शतक हैं।

वहीं इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा अब बतौर कप्तान भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 54 मैचों में 1648 रन बना लिए हैं। कोहली ने बतौर कप्तान टीम इंडिया की ओर से 50 मैचों में 1570 रन बनाए हैं। 

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें