Shani amavasya 2026: आज शनि अमावस्या के दिन करें आप भी ये छोटे छोट उपाय, मिलेगी आपको शनि दोष से राहत
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान या ग्रह को समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार का दिन शनिदेव के नाम है। आज शनिवार और अमावस्या का संयोग हैं। शनिश्चरी अमावस्या कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जो शनि दोष, पितृ दोष और लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियों से राहत दिला सकती है।
शनि दोष दूर करने के उपाय
मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा असर दिखाते हैं। खासकर वे लोग जो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
1.पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना, मान्यता है कि इससे आर्थिक संकट और मानसिक तनाव कम होता है। कई लोग इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं या जरूरतमंदों को काले कपड़े दान करते है।
2. इसके अलावा लोहे की वस्तुएं, उड़द दाल और काला तिल दान करना भी शुभ माना गया है, कहा जाता है कि इससे रुके हुए कामों में गति आने लगती है।
pc- bangla.aajtak.in






