Shaniwar ke upay: धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन करें आप भी ये विशेष उपाय
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान, देवी देवता को समर्पित होता है। इन दिनों में विशेष तौर पर भगवान की पूजा की जाती है। शनिवार का दिन धन संकट को दूर करने के लिए बहुत प्रभावकारी माना जाता है। आप भी अगर धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते है।
शनिवार को जलाएं घी का दीपक
शनिवार के दिन आपको घी का दीपक जलाना चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है।
सरसों के तेल करें ये उपाय
शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार शाम को शनि मंदिर जाएं। एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर तेल सहित कटोरी शनि देव के चरणों में रख दें। ऐसा करने से शनि का दुष्प्रभाव दूर होगा।
करें पीपल के पेड़ की परिक्रमा
शनिवार को पीपल के पेड़ की तीन परिक्रमा और कम से कम पांच बार उठक-बैठक करनी चाहिए। शनिदेव की कृपा पाने के लिए यह उपाय शनिवार के दिन करना आवश्यक माना जाता है।
pc- india.com





