Shubman Gill: शुभमन गिल बने विराट कोहली के बेटे अकाय के 'अंकल', वायरल रील पर किया कमेंट, वीडियो वायरल

विराट कोहली और शुभमन गिल कितने अच्छे दोस्त हैं, यह तो सब जानते हैं। क्रीज से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक, वे एक-दूसरे से कई बातें डिस्कस करते हैं।

फिलहाल, शुभमन गिल और विराट कोहली के बेटे अकाय कोहली चर्चा का टॉपिक बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक मज़ेदार इंस्टाग्राम रील वायरल हो रही है।

जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर विराट कोहली के बेटे अकाय के स्कूल में टीचर का रोल निभाते हुए दिख रहे हैं। इस रील में टीचर मज़ाक में अकाय से एक गलती के लिए उसके मम्मी-पापा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को स्कूल बुलाने के लिए कहते हैं। इस स्थिति में एक मजेदार मोड़ लाते हुए, क्रिएटर शरमाते हुए उस छोटे बच्चे से कहती हैं कि वह अपने 'अंकल' शुभमन गिल को भी साथ लाए.

शुभमन गिल भी इस वायरल रील को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और रील के नीचे सीधे विराट कोहली को टैग करते हुए कमेंट किया। गिल ने लिखा, "भाई, चिंता मत करो, मैं संभाल लूंगा।" गिल के इस जवाब ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

विराट कोहली और शुभमन गिल 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की ODI सीरीज में एक साथ मैदान पर उतरेंगे।