Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत आज, जाने किस समय होगी प्रदोष व्रत की विशेष पूजा, यह रहा शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन में आने वाले हर सोमवार का दिन अधिक महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस खास अवसर पर भगवन शिव और मां पार्वती की साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार है। इस बार सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत का महासंयोग बन रहा है।
सावन सोमवार के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
अमृत काल- रात 09 बजकर 29 मिनट 10 बजकर 55 मिनट तक
त्रयोदशी तिथि और पूजा का शुभ समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 अगस्त 2026 को सुबह 8.00 बजे शुरू होगी, जो 11 अगस्त 2026 को सुबह 4.54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में सोम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7.09 बजे से रात 9.23 बजे तक रहने वाला है।
सोम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
सोमवार के दिन आने वाला प्रदोष व्रत भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने और शिव पूजन करने से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा से मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
pc- india tv hindi






