Sonam Wangchuk: वांगचुक ने 15 अगस्त से पहले देशवासियों से 'एक शांत क्रांति' की शुरुआत करने की अपील की, 2047 के विकसित भारत....
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशवासियों से एक शांत क्रांति की शुरुआत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को 2047 तक एक विकसित और सम्मानित राष्ट्र बनाना है, तो देश को अपने राजनीतिक नेतृत्व को चुनने के तरीके में अमूल्य बदलाव लाना होगा।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
खबरों की माने तो वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज पोस्ट कर कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और इस दौरान देश और उसके भविष्य के बारे में सोचते रहे, उन्होंने देश के लोगों से ऐसे निस्वार्थ, निर्भीक और चरित्रवान लोगों के नाम सुझाने की अपील की है, जो भारत के भविष्य को लेकर नई सोच देने में सक्षम हों, देश की मौजूदा स्थिति को देखकर उन्हें निराशा होती है।
खबरों की माने तो वांगचुक ने कहा कि भारत से पीछे या बराबरी पर रहने वाले कई देश आज उससे काफी आगे निकल चुके हैं, उन्होंने थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए प्रति व्यक्ति जीडीपी का जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही तो 2047 तक भारत विकसित देश बनने के लक्ष्य से दूर रह सकता है, उनके मुताबिक, देश की शिक्षा व्यवस्था पिछड़ी रही तो देश का भविष्य भी पिछड़ा रहेगा।
pc- frontline.thehindu.com





