Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया हालत स्थिर
- byShiv
- 07 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की जानी-मानी राजनीतिक शख्सियत सोनिया गांधी को फिर से अस्पताल में भर्ती हुई है। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्हें एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार सांस संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी के साथ-साथ बढ़ता वायु प्रदूषण बुज़ुर्गों और सांस की पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खासा खतरनाक साबित हो रहा है।
अस्पताल ने जारी किया बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सर गंगा राम अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जांच में सामने आया कि ठंडे मौसम और प्रदूषण के संयुक्त असर के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था, एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया।
डॉक्टरों ने क्या बताया?
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, फिलहाल सोनिया गांधी की हालत पूरी तरह स्थिर है, वह इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं, उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी क्लिनिकल प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है और संभावना है कि एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
pc- sundayguardianlive.com






