Sukanya Yojana: क्या 21 वर्ष पूरे होने के पहले भी निकाले जा सकते हैं सुकन्या योजना में से पैसे

इंटरनेट डेस्क। आपके घर में बेटी हैं और आप भी उसके भविष्य को लेकर कोई ना कोई प्लॉन करते ही है। कोई योजना में इनवेस्ट करना हो या फिर कुछ और, ऐसे में लोग जब हम स्कीम को लेते है तो कुछ न कुछ न भरम या गलतफहमी रह ही जाती है ऐसा ही कुछ प्रधानमंत्री की सुकन्या समृद्धि योजना के साथ भी है। सुकन्या समृद्धि योजना को आमतौर पर एक “लॉक करके भूल जाने” वाले निवेश के रूप में देखा जाता है। आप इसे अपनी बेटी के लिए खोलते हैं, नियमित रूप से योगदान करते हैं और इसे 21 सालों तक बढ़ने देते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलने की तारीख से 21 साल बाद  मैच्योर होता है। तब तक इसमें से पैसे निकालने पर रोक होती है। यह योजना लंबे समय तक बचत को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है, इसलिए आप जब चाहें तब इसमें से पैसे नहीं निकाल सकते।

इन मामलों में निकाल सकते हैं पैसे
हालांकि, कुछ जगहों पर आप इसमें से बीच में पैसे निकल सकते है, अगर आपकी बच्ची 18 साल की हो जाए आप अपने खाते की कुल राशि का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। यह सुविधा आमतौर पर उच्च शिक्षा के खर्चों के लिए दी जाती है।

कब खाता बंद किया जा सकता है?
आपको पूरी राशि एक साथ निकालने की ज़रूरत भी नहीं होती, इसे आवश्यकता के अनुसार, आमतौर पर कुछ सालों में किस्तों में भी निकाला जा सकता है। कुछ विशेष मामलों में खाता को 21 साल पूरे होने से पूर्व बंद भी किया जा सकता है। अगर एक लड़की 18 साल पूरे करते ही शादी कर ले तो ये खाता बंद हो सकता है।

pc- universalinstitutions.com