Sunita Williams Return: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद धरती पर हुई वापसी, फ्लोरिडा के तट पर हुई लैंडिंग

इंटरनेट डेस्क। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई थी, लेकिन आज 9 महीने बाद उनकी धरती पर वापसी हो सकी है। कुछ तकनीकि कारणों के कारणों के कारण वो वहीं फंसी रह गई थी, ऐसे में उनके साथी बुच विल्मोर भी आखिरकार 9 महीनों बाद धरती पर वापस लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री भारतीय समयानुसार बुधवार (19 मार्च, 2025) की सुबह 3.30 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित लैंड हुए। अंतरिक्ष यात्री 17 घंटों का सफर करने के बाद धरती पर लौटे हैं।

जारी किया हैं वीडियो
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अंतरिक्ष यात्रियों की स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से निकलने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार 19 मार्च, 2025 को मेक्सिको की खाड़ी में पैराशूट से उतरा। फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर यह स्पलैशडाउन हुआ। स्पेस एजेंसी नासा की ओर से अंतरिक्ष यात्रियों की लैंडिंग का वीडियो भी जारी किया गया है।

5 जून को गई थी स्पेस में

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते साल 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे। वैसे तो उनका मिशन केवल एक सप्ताह का ही था, लेकिन स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण नासा को स्टारलाइनर को खाली करके अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में शिफ्ट कराना पड़ा था। तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी इस साल फरवरी तक के लिए टाल दी गई थी।

pc- business-standard.com