Sunita Williams: 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष गई सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद लौट रही धरती पर, पिछले साल जून से थी वहीं
- byShiv
- 18 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की 9 महीने के बाद धरती पर वापसी होने जा रही है। उन्होंने कैसे 9 महीने गुजारे होंगे ये उनके लिए बड़ी बात है। बताया जा रहा हैं कि विलियम्स जल्द धरती पर लौटने वाली हैं। इस दौरान उनके साथ नौ महीने तक रहे बुच विल्मोर भी हैं।
धरती के लिए रवाना होने वाला है ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट
नासा के अनुसार विलियम्स और उनके तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान कुछ ही घंटों में आईएसएस से अलग हो जाएगा। इसके बाद 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन के साथ समाप्त होगा।
जून 2024 में गए थे अंतरिक्ष
जानकारी के अनुसार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का मिशन पिछले साल जून 2024 में शुरू हुआ था। वे सिर्फ़ 8 दिनों के लिए टेस्ट फ़्लाइट के तौर पर आईएसएस पर गई थीं। लेकिन, बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण वो वही फंस गई।
pc- ndtv