T-20 World Cup 2026: जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे आप टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच, जाने कितने में खरीदे मीडिया राइट्स

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के मैच आपको कहा देखने को मिलेंगे आज हम इसके बारे में जानने की कोशिश करेंगे। जानकारी के अनुसार आईसीसी और जियोस्टार ने अपनी लंबे समय की साझेदारी को फिर से पक्का किया है और उन अफवाहों को गलत बताया है कि मीडिया पार्टनर जियो-स्टार क्रिकेट की इस वैश्विक संस्था से अपने चार साल के अनुबंध को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

खबरों के अनुसार आईसीसी और जियो-स्टार ने अब साझा बयान में कहा है कि हमने भारत में आईसीसी के मीडिया अधिकार समझौते की स्थिति के बारे में हाल की खबरों पर ध्यान दिया है। यह रिपोर्ट्स गलत हैं और आईसीसी व जियो-स्टार के बीच मौजूदा समझौता पूरी तरह से लागू है।

जानकारी के अनुसार जियो-स्टार भारत में आईसीसी का आधिकारिक मीडिया साझेदार बना हुआ है। जियो-स्टार अपने समझौते की शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार है। दोनों संस्थाएं भारत में आईसीसी इवेंट्स की बिना रुकावट विश्वस्तरीय कवरेज देने पर फोकस कर रही हैं, जिसमें पुरुष टी-20 विश्व कप भी शामिल है। बता दें कि जियो-स्टार ने 2024 से 2027 तक आईसीसी के मीडिया अधिकारों के लिए करीब 27.17 हजार करोड़ का भुगतान किया है।

pc- lokshahi.com