T20 World Cup 2026: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, मिचेल मार्श को मिली कप्तानी
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय प्रारंभिक स्क्वाड का ऐलान हो गया है। तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को चोट के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह दी गई है। उप-महाद्वीप की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम में स्पिनर्स की भरमार देखने को मिली हैं।
जानकारी के अनुसार चयनकर्ताओं के चेयरमैन जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड को लेकर उम्मीद जताई कि टूर्नामेंट के लिए तीनों खिलाड़ी फिट हो जाएंगे। आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट का टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम इस प्रकार हैः मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन और एडम जंपा।
pc-cricstats.in






