T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
- byShiv
- 11 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम को एक परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। खबर सामने आ रही है, की टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है।
खबर है कि अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। बाएं हाथ के ओपनर नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। भारत को कल नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होना है।
गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा, “हां, वाशिंगटन कल टीम में शामिल हो गया, वह आज ट्रेनिंग करेगा, अभि के पेट में अभी भी कुछ दिक्कतें हैं, हमें उम्मीद है कि वह कुछ दिनों में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
pc- ndtv sports





