T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, विराट के इस क्लब में हुए शामिल

इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा और अभिषेक शर्मा सस्ते में आउट हो गए। अगले ही ओवर में संजू सैमसन को जीवनदान मिला।

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर हैरी ब्रूक ने संजू का आसान सा कैच छोड़ दिया। तब भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इस मौके का संजू ने पूरा फायदा उठाया और सेमीफाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाकर एक उपलब्धि हासिल कर ली।

शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे संजू ने 211.90 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 42 गेंदों पर 89 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौकों के साथ ही 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 2016 में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों पर नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। अब संजू भी विराट के क्लब में शामिल हो गए हैं।

T20 WC नॉकआउट में भारत का सर्वोच्च स्कोर
89* रन - विराट कोहली (बनाम वेस्‍टइंडीज)
89 रन- संजू सैमसन (बनाम इंग्‍लैंड)*
77 रन - विराट कोहली (बनाम श्रीलंका)
76 रन - विराट कोहली (बनाम दक्षिण अफ्रीका)
75 रन - गौतम गंभीर (बनाम पाकिस्‍तान)
72* रन - विराट कोहली (बनाम दक्षिण अफ्रीका)
70 रन - युवराज सिंह (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

pc- espncricinfo.com