T20 World Cup 2026: ये खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे विश्वकप, लेकिन अकेले दम पर पलट सकते हैं पूरा मैच

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस बार का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में आज हम ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जो पहले कई टीमों के लिए खेल चुके है। लेकिन वर्ल्ड कप पहली बार खेलेंगे। ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते है।

अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा केवल 38 टी20 मैचों में 1297 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस
साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और कुछ ही ओवरों में मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

जैकब डफी
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर डालने में माहिर हैं। उनकी गेंदबाजी का सामना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

pc- crictoday.com