Tamil Nadu: विजय सरकार का बड़ा ऐलान, साल में तीन सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, महिलाओं को मिलेगी फ्री बस सेवा

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो  सरकार ने गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना का ऐलान किया है। अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स नाम की यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होगी। इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

सरकार के मुताबिक, इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके लिए राज्य के खजाने से हर साल करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। हर साल तीन सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा।

महिलाओं को फ्री बस सेवा भी मिलेगी
विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को वेट्री पयाना थिट्टम के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि ट्रांसजेंडर यात्रियों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। चेन्नई के परंदूर में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट को लेकर भी विजय ने सरकार का रुख साफ कर दिया, उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थान की तलाश कर रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से परिवार प्रभावित न हों।