Team India: गंभीर के इस खास व्यक्ति ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ...अब KKR में मिली बड़ी जिम्मेदारी
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। रयान टेन डोशेट ने भारत की राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच का पद छोड़ दिया है। उनके पद छोड़ने के महज 24 घंटे बाद ही रयान टेन डोशेट ने नई पारी शुरू कर दी है। कभी कोलकाता नाइट राइडर्स को खिलाड़ी और कोच के रूप में सफलता दिलाने वाले टेन डोशेट अब नाइट राइडर्स समूह की वैश्विक क्रिकेट रणनीति संभालेंगे।
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बुधवार (29 जुलाई) को घोषणा की कि 45 साल के डोशेट को हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका में वह सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि केकेआर के पूरे वैश्विक क्रिकेट नेटवर्क की रणनीति, स्काउटिंग और खिलाड़ी विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे।
एक दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने उन्हें 2027 तक अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव दे चुका था, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इसे ठुकरा दिया। बताया गया कि लगातार दो साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त रहने के बाद वह अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते थे।
pc- cricinfo.com






