टैनिंग हटानी है तो चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक, मिलेगा नेचुरल ग्लो

PC:; TV9

गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्किन की प्रॉब्लम बढ़ने लगती हैं। बहुत से लोगों को तेज धूप की वजह से स्किन पर टैनिंग, चेहरे का रंग काला पड़ना, स्किन का डल होना और स्किन की नेचुरल चमक खत्म होने जैसी प्रॉब्लम होती हैं।  

बहुत से लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके टैनिंग कम करने की कोशिश करते हैं। हालांकि घरेलू नुस्खे आजमा कर भी आप इस से छुटकारा पा सकते हैं।  मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक एक पॉपुलर घरेलू नुस्खा है जिसका इस्तेमाल स्किन की सफाई, फ्रेशनेस और ग्लो बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह फेस पैक स्किन से ज़्यादा तेल, धूल और डेड सेल्स हटाने में मदद कर सकता है।

हालांकि, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए। चूंकि टमाटर में नेचुरल एसिडिक चीज़ें होती हैं, इसलिए कुछ लोगों को स्किन पर जलन या रेडनेस हो सकती है। इसलिए, पहले स्किन के एक छोटे से हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर होता है।

ऐसे बनाएं फेसपैक

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर का फेस पैक बनाना बहुत आसान है। इसके लिए, सबसे पहले एक साफ़ कटोरी लें और उसमें एक से दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें ताज़ा टमाटर का रस मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। ज़रूरत हो तो इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं। अगर स्किन ड्राई है, तो शहद या एलोवेरा जेल की कुछ बूंदें मिलाकर स्किन में नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाना चाहिए।

इस पैक को आंखों के आस-पास के नाज़ुक हिस्से पर न लगाएं। पैक को स्किन पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। पैक हटाने के बाद स्किन पर हल्का मॉइस्चराइज़र लगाना ज़रूरी है। यह उपाय हफ़्ते में एक या दो बार किया जा सकता है।