Travel Tips: वैली ऑफ फ्लावर्स देखने के लिए पहुंच जाए आप भी, जाने कब तक खुली रहेगी
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आपको मजा आ जाएगा। आप इस समय उत्तराखंड की वर्ल्ड फेमस वैली ऑफ फ्लावर्स देख सकते है। हर साल लाखों टूरिस्ट इस खूबसूरत घाटी को देखने पहुंचते हैं, जहां मानसून के दौरान हजारों किस्म के फूल खिलकर पूरी वादी को रंगों से भर देते हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त यह जगह ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और नेचर का आनंद लेने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
कब से खुलेगा
वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क 1 जून 2026 से टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया गया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैकिंग मार्गों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह घाटी 31 अगस्त 2026 तक टूरिस्ट के लिए खुली रहेगी। इसी दौरान यहां फूलों का सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। जुलाई और अगस्त के महीनों में पूरी घाटी रंग-बिरंगे फूलों से ढक जाती है।
कैसे पहुंचे
करीब 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली यह घाटी 500 से ज्यादा प्रजातियों के फूलों और रेयर पौधों का घर है। यहां ऑर्किड, पॉपी, डेजी, मैरीगोल्ड, प्रिमुला समेत कई तरह के रंगीन फूल देखने को मिलते हैं। वैली ऑफ फ्लावर्स की यात्रा उत्तराखंड के गोविंदघाट से शुरू होती है। यहां सबसे पहले आपको ऋषिकेश या हरिद्वार पहुंचना होगा। वहां से सड़क मार्ग के जरिए गोविंदघाट पहुंचा जा सकता है। गोविंदघाट से करीब 13 किलोमीटर का ट्रैक करके घांघरिया पहुंचना पड़ता है। घांघरिया से वैली ऑफ फ्लावर्स लगभग 4 किलोमीटर दूर है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह सफर बेहद रोमांचक और यादगार माना जाता है।
pc- india.com






