Travel
Travel Tips: आप भी देखना चाहते भगवान शिव की बड़ी प्रतिमाएं तो फिर जा सकते हैै इन जगहों पर
- byShiv
- 27 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर भगवान शिव के भक्त हैं और उनकी बड़ी प्रतिमाओं को देखना चाहते है तो आज हम आपको बताएंगे की आप भारत में कहा कहा शिव की प्रतिमा को देख सकते हैं और साथ ही घूम भी सकते है। तो आए जानते हैं आज इन जगहों के बारे में।
आदियोगी शिव प्रतिमा
तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदियोगी शिव प्रतिमा सभी विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक है। इसे सतगुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है और इसकी ऊंचाई 112 फिट है। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा स्टील की बनाई हुई है।
कर्नाटक में विशाल शिव प्रतिमा
इसके साथ ही दुनिया भर की विशाल शिव प्रतिमाओं में से एक शिव प्रतिमा कर्नाटक के मुरुंदेश्वर क्षेत्र में बनी हुई है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 123 फिट है। यह प्रतिमा कंडुक गिरी पर्वत पर बनी हुई है। आप यहा भी आ सकते है।
pc- abp news