Travel Tips: जाना चाहते हैं घूमने तो फिर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए लद्दाख, इन जगहों पर जरूर घूमें
- byShiv
- 20 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपको भी घूमने जाना हैं और आपका मन भी लद्दाख जाने का हैं तो फिर आपको जरूर जाना चाहिए। यह अपनी खूबसूरती के कारण भारत ही नहीं दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। बंजर भूमि और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के कारण लद्दाख अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। तो आज जानते हैं आप कहा घूम सकते है।
कहा घूम सकते हैं
आप अगर यहां जा रहे हैं तो पैंगोंग झील, थिकसे मठ, खारदुंगला पास, मरखा वैली घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं। ब्लू पैंगोंग झील हिमालय में लेह-लद्दाख के पास स्थित एक 12 किमी लंबी एक प्रसिद्ध झील है। इसे पैंगोंग त्सो के नाम से भी जाना जाता है।
आते हैं देशी विदेशी लोग
बता दें कि यहां घूमने के लिए देश ही नहीं विदेशी भी आते हैं, यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। थिकसे मठ भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर आप शानदार स्तूप, मूर्तियां, पेंटिंग, थांगका और तलवारों का दीदार कर सकते हैं।
pc- kashmirtourpackage-org