Travel Tips: घूमने हैं देश के नेशनल पार्क तो पहुंच जाए आप भी इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। जुलाई का महीना शुरू होने वाला हैं और आपका भी परिवार के साथ में कही घूमने जाने का प्लॉन हैं और आप टाइगर देखना चाहते हैं नेशनल पार्क की सेर करना चाहते हैं तो तो फिर हम आपको कुछ ऐसे नेशनल पार्क और वाइल्डलाइफ सेंचुरीज के बारे में बताने जा रहे जहां आप घूम सकते हैं।
 

गिर नेशनल पार्क, गुजरात
आप गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान जा सकते है। यह दुनिया का वह एकमात्र स्थान है, जहां एशियाई शेर नेचुरल रूप से पाए जाते हैं, यहां के घने जंगल और खुली जमीनें शेरों को देखने के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा हिरण, लकड़बग्घा, तेंदुआ, मगरमच्छ और कई पक्षी प्रजातियां देख सकते है।
 

रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान 
आपको भी अगर रॉयल बंगाल टाइगर्स देखने हैं तो यह जगह उनके लिए मशहूर है। जंगल के बीचो बीच स्थित रणथंभौर किला और पुरानी झीलें इस जगह को और भी दिलचस्प बनाती हैं। आप यहां कई बाघ और मगरमच्छ भी देख सकते हैं। 

pc- incredibleindia.gov.in