Ujjain: जलती चिता से मांस खाने वाली काली अघोरी को लेकर बड़ा खुलासा, जेंडर बदलवाकर बनी थी लेडी, शादी के नाम पर की थी...
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। उज्जैन के श्मशान घाट में शव के साथ अमानवीय हरकत करने और उसके मांस को निकालकर खाने वाली अघोरी काली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार काली पहले पुरुष थी और जेंडर चेंज करवाकर वह किन्नर अघोरी बनी है। इसके साथ ही लोगों के साथ शादी के नाम पर भी उसने फ्रॉड किया है।
अल्लूरी श्रीनिवास है उसका असली नाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अघोरी काली के कृत्य के लिए उज्जैन के जीवाजीगंज थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। जांच और पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं। वह खुद को मशानवासी बताती थी। सोशल मीडिया पर काली उर्फ काली नंद गिरी के नाम से जानी जाती थी। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उसका असली नाम अल्लूरी श्रीनिवास है।
जेंडर चेंज करवाकर बनी है किन्नर अघोरी
उज्जैन पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि उसने जेंडर चेंज करवाकर काली अघोरी के रूप में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उज्जैन आकर डेरा जमा लिया। मीडिया से बात करते हुए विष्णुनाथ महाराज ने कहा कि उसने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई अपराध किए हैं। उससे संबंधित फोटो और वीडियो भी हैं। वह पहले लड़का था। पुलिस में शिकायत विष्णुनाथ महाराज ने ही कराई थी। उनके आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। विष्णुनाथ महाराज ने उससे संबंधित सारे दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। इसमें उस पर यह भी आरोप लगा है कि उसने शादी और तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर युवती से 10 लाख रुपए ठग लिए थे। युवती के साथ 2025 में अघोरी काली की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुआ था।
pc- india tv hindi





