UP: प्रेमी के साथ कार में घूम रही थी पत्नी, पति ने पकड़ा तो प्रेमी कहने लगा अरे भाई मेरी क्या गलती है...उसके बाद सड़क पर ही....
- byShiv
- 04 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ऐसी घटना सामने आई जो आपको चक्कर में डाल देगी। जी हां यहां सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क के बीचों-बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, गुस्से से आगबबूला पति ने सरेआम पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस दौरान पति चिल्लाता रहा तुझे शर्म नहीं आई? तुझे किसी चीज की कमी करी थी मैंने? मौके पर मौजूद लोगों ने इस ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लंबे समय से था शक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पूरा मामला बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक पति को काफी समय से अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था, इसी शक के आधार पर वह पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। घटना वाले दिन जब उसने पत्नी का पीछा किया तो वह एक युवक के साथ कार में बैठी दिखाई दी, कार देखते ही पति का सब्र जवाब दे गया और उसने बीच सड़क पर ही गाड़ी रुकवा ली।
प्रेमी देता रहा सफाई
कार रुकवाते ही पति का गुस्सा चढ़ गया, उसने कार में मौजूद युवक और अपनी पत्नी दोनों को बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। कार में बैठा युवक खुद को बेकसूर बताते हुए कहता रहा अरे भाई मेरी क्या गलती है? मैं कहीं नहीं लेके जा रहा था, लेकिन पति और उसके साथ मौजूद लोग उस पर बरस पड़े।
मामले पर पुलिस की कार्रवाई
सड़क पर हुई इस गुथमगुत्थी और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है, बहेड़ी पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है।
pc- x.com






