UP: सुहागरात के पांचवे दिन ही दुल्हन ने दूल्हे को दिखा दिया अपने...कुछ समझता उसके पहले तो हो गई वो....अब भागना पड़ा उसके लिए...
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद लोग भी परेशान है। यहां नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात के पांचवें दिन ही ऐसा कांड कर दिया कि ससुरालवालों के होश उड़ गए। आगरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले फ्लावर डेकोरेटर विष्णु का रिश्ता शमसाबाद के रहने वाले जवाहर सिंह ने प्रयागराज की युवती प्रीति से कराया था। लड़की को गरीब परिवार की बताकर शादी के खर्च के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए ले लिए। दुल्हन के परिवार ने करीब दो लाख रुपए का खर्च किया। दुल्हन घर आई तो अपनी मीठी और प्यार भरी बातों में पूरे परिवार को फंसा लिया।
क्या किया दुल्हन ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुहागरात के पांचवें दिन जब विष्णु की मां गुड्डी देवी की आंख खुली तो प्रीति अपने बिस्तर पर नहीं थी। उसे चारों तरफ देखा लेकिन कहीं नजर नहीं आई। आखिर में विष्णु के परिवार के लोगों ने रेलवे और बस स्टेशन पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घर से तकरीबन आठ लाख रुपए के जेवरात को वह लेकर चली गई।
नहीं उतारे थे जेवर
खबरों की माने तो लड़के की मां गुड्डी देवी ने बताया कि दुल्हन को घर में आए हुए चंद दिन ही हुए थे। इस कारण जेवरात नहीं उतारे थे। इसका उसने फायदा उठाया और फरार हो गई। जब उसके घरवालों से बात की तो वह उल्टा उन पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाने लगे। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हारकर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
pc- amar ujala






