UP: रात को बॉयफ्रेंड के पास जाने के लिए मां-बाप और दादी को छात्रा देती थी नशे की दवा, फिर ऐसे खुली पोल...अब जाकर हुआ...
- byShiv
- 19 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको चौका देगी। जी हां यहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली छात्रा की हैरान करने वाली हरकतों से परिवार के लोग सन्न रह गए। दरअसल लड़की प्रेमी से मिलने के लिए माता पिता और दादी को नींद की गोली देती थी। छात्रा को उसका बॉयफ्रेंड नींद की गोली लाकर देता था,जब परिवार के लोग नींद में सो जाते थे तो वह अपने बॉयफ्रेंड के घर चली जाती थी।
पुलिस कर रही तलाश
गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस प्रेमी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश की कार्रवाई कर रही है। 22 साल का प्रेमी गुजरात में पेंट पॉलिश का काम करता है, पुलिस का यह भी मानना है कि बिना डॉक्टर के पर्चे के नींद की दवा नहीं मिल सकती है, लेकिन आरोपी युवक छात्रा को दवा का पूरा पत्ता देता था।पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्रेमी ने छात्रा से रात में मिलने के लिए प्लान तैयार किया था, वह लगभग पिछले दो महीनों से छात्रा को नींद की गोलियों का पत्ता खरीद कर देता था। रात होते ही वह रात के खाने में दवा को मिला देती थी जिससे छात्रा के मां-पिता और दादी खाकर सो जाती थी, उन लोगों के सो जाने के बाद छात्रा अपने घर से निकलकर गांव में ही स्थित प्रेमी के घर चली जाती थी।
खाने में मिलाकर देती थी दवाई
रात के समय जैसे ही खाना बनाना शुरू होता था तो छात्रा किचन में एक्टिव हो जाती थी, और वह सारा खाना बनने के बाद दाल या सब्जी में 4 से 5 गोली पीसकर मिला देती थी। मां-पिता और दादी के सो जाने के बाद वह अपने प्रेमी के घर जाती थी और सुबह होने से पहले ही वह अपने घर वापस चली आती थी। पिता को जब इस बात का शक हुआ तो एक दिन उन्होंने खाना न खाकर उसे छिपा दिया और सोने का नाटक किया, जैसे ही उनकी बेटी घर से प्रेमी के घर जाने के लिए निकली छात्रा की मां और पिता उसका पीछा करते हुए प्रेमी के घर पहुंच गए। उसको उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। भेद खुलने के बाद 10 जनवरी को पिता ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी प्रेमी के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर दी है,जिसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
pc- BBC





