UP: दो दोस्तों की एक गर्लफ्रेंड, पहले कार में किया उसके साथ....फिर रेलवे ट्रेक पर छोड़ दिया...कट गई गर्दन तो उसे लेकर...
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के डूडा कॉलोनी में एक एसी घटना सामने आई हैं जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक 16 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बीते 13 जनवरी को पारा थाने में किशोरी के अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी, इलाके के अंशू गौतम उर्फ लकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। लकी से पुलिस ने जब सख़्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
क्या मामला सामने आया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस को लकी ने बताया कि उसने ही 13 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की थी। किशोरी के लकी के साथ प्रेम संबंध थे। लकी के एक दोस्त आशिक यादव से भी किशोरी के प्रेम संबंध थे। लकी और आशिक दोस्त हैं ये किशोरी को पता नहीं था। किशोरी के इस डबल अफेयर से दोनों दोस्त अपमानित महसूस कर रहे थे। आरोपियों ने साज़िश के तहत 13 जनवरी को किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। उसके बाद सफारी गाड़ी में गला दबाकर किशोरी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर शव रख दिया था। शव के ऊपर से ट्रेन गुजरने तक आरोपी वहीं खड़े रहे। धड़ से सिर अलग हो जाने के बाद सभी आरोपी फरार हुए थे। हत्या के बाद सभी आरोपी घूमने नैनीताल गए थे।
सभी आरोपितों को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिर और धड़ जोड़कर पुलिस ने शव की शिनाख्त की थी। हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पारा पुलिस ने मुख्य आरोपी अंशु गौतम उर्फ लकी , आशिक यादव समेत रिशु यादव , वैभव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस सफारी गाड़ी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, उसे भी बरामद कर लिया है।
pc- aaj tak





