UP: महिला ने पुलिस के सामने रखा ड्यूटी चार्ट, दिन में रहेगी प्रेमी के साथ....रात में रहेगी पति के साथ...पुलिस वाले भी हो रहे....
- byShiv
- 24 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के सीतापुर में एक महिला का अजब गजब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां पति-पत्नी और प्रेमी की कहानी सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मार्च में शादी कर ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला के पति को उसके प्रेमी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। पति ने पत्नी के प्रेमी को भी अपना लिया है। अब तीनों एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है, लेकिन महिला ने प्रेमी और पति की जिम्मेदारियों को बांट दिया है।
थाने में दिया चार्ट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला ने थाने में एक ड्यूटीचार्ट पुलिस को दिया है, जिसमें कहा गया है कि प्रेमी दिन में उसके और बच्चों के साथ रहेगा तो पति रात में उसके साथ रह सकता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। मामला महमूदाबाद के फुलवारीपुर का है। महिला की इस हरकत की जानकारी जब उसके मायके वालों को लगी तो उन्होंने बेटी से नाता तोड़ लिया। महिला अपने पति, प्रेमी और दो बच्चों के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पति भी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ रहने को तैयार बताया जा रहा है। हालांकि पति को छोड़कर महिला के ससुराल वालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई दी। घर में जब विवाद बढ़ा तो महिला अपने बच्चों के साथ पति और प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंच गई।
पुलिस को बताई पूरी बात
जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को जब पूरी बात बताई तो वह भी पति-पत्नी और वो का किस्सा सुनकर सन्न रह गई। देररात तक पुलिस तीनों से बातचीत कर समझौते का प्रयास करती रही, लेकिन पत्नी दोनों के साथ रहने पर अड़ी रही। पति ने कहा-दोनों का साथ नहीं छोड़ूंगा, पति का कहना है कि वह पत्नी और उसके प्रेमी दोनों का साथ नहीं छोड़ेगा। इसके लिए उसे घर छोड़ना पड़े तो भी वह तैयार है। महिला भी दोनों से अलग होने को तैयार नहीं है। बताया गया कि प्रेमी पहले से पति के घर आता-जाता था और कई बार वहां रुक भी चुका है। पति उसे अपना भाई बताता रहा है। जानकारी के अनुसार महिला ने रविवार को भी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने महिला से जब तीनों के साथ रहने को लेकर सवाल किया तो महिला ने कहा, इसका हमने हल निकाल लिया है। महिला ने बताया कि प्रेमी और पति के साथ रहने को लेकर ड्यूटी चार्ज बनाया है। महिला के अनुसार प्रेमी उसके और बच्चों के साथ दिन में रहेगा और रात में वह पति के साथ रहेगी।
pc- parbhat khabar






