Vaastu Shastra: घर में नहीं रखनी चाहिए आपको भगवान की ऐसी मूर्तियां, अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा
- byShiv
- 09 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय सनातन परंपरा में पूजा घर को घर का सबसे पवित्र और सकारात्मक स्थान माना गया है। ऐसे में यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि किन मूर्तियों को पूजा घर में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि गलत मूर्ति या अनुचित स्वरूप नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है।
खंडित या टूटी हुई मूर्तियां
खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए।
टूटी मूर्ति में देवी-देवताओं की ऊर्जा पूरी तरह से स्थापित नहीं हो पाती।
पूजा घर में खंडित मूर्तियों को रखने से घर में तनाव, बाधा और अशांति का कारण बन सकती हैं।
उग्र स्वरूप वाली मूर्तियों से बचें
पूजा घर में कभी भी काली माता, तांडव मुद्रा में शिव, अत्यंत उग्र रूप वाले भैरव या चामुंडा जैसे स्वरूप की मूर्ति न रखें।
देवी-देवताओं के ये स्वरूप तपस्या और साधना के लिए होते हैं, न कि गृहस्थ जीवन के लिए।
युद्ध या हिंसा दर्शाने वाली मूर्तियां
देवी-देवताओं द्वारा दैत्यों के वध की मूर्तियां पूजा घर में नहीं रखना चाहिए।
वास्तु मान्यता के अनुसार ऐसी मूर्तियां घर में आक्रामक ऊर्जा को सक्रिय कर सकती हैं, जिससे पारिवारिक संबंधों में तनाव बढ़ता है।
pc- zee news





