Vaishakh Pradosh Vrat: भौम प्रदोष व्रत आज, आप भी कर सकते हैं ये छोटे छोटे उपाय, मिलेगा बड़ा फायदा
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वैशाख महीने के आखिरी प्रदोष व्रत आज हैं, मंगलवार का दिन होने से इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। शिव कृपा के लिए प्रदोष व्रत सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन और श्रद्धा से व्रत रखते हैं, उनके जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। पंचांग के अनुसार, मंगलवार 28 अप्रैल को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 06.51 से शुरू होगी और 29 अप्रैल शाम 07.51 तक रहेगी। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल में पूजा का महत्व है, इसलिए 28 अप्रैल को ही व्रत-पूजा की जाएगी।
कर्ज और रोग मुक्ति के लिए
मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। जिसमें शिवजी के साथ ही हनुमान की पूजा का भी महत्व होता है। इसलिए इस दिन की गई पूजा और उपाय कर्ज और रोग मुक्ति के लिए भी श्रेष्ठ मानी जाती है।
शिव कृपा के लिए
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर तिल का तेल अर्पित करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और पाप-दोष दूर होते है।
आर्थिक लाभ के लिए
धन आदि से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो, भौम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर एक मुट्ठी साबुत कच्चा चावल अर्पित करें, इस उपाय से धन लाभ के योग बनते है।
प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और प्रदोषकाल
पंचांग के अनुसार, 28 अप्रैल को प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ समय शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। यही प्रदोष काल होता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
pc- moneycontrol.com





