Vastu Shastra: पानी में उगने वाले ये पौधे हैं आपके लिए बड़े ही काम के, घर में लगते ही चमक जाएगी किस्मत
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की लोग घर में पौधे लगाते हैं ताकी घर हरा भरा रहे। वैसे वास्तु का पौधो को लेकर भी विशेष नियम है। आपने देखा होगा मिट्टी के अलावा पानी में लगने वाले पौधे भी घर के वास्तु के लिए बहुत शुभ होते है। लेकिन देखभाल के कारण कई लोग इन्हें घर में रखने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है जो पानी में आसानी से उग जाते हैं और किस्मत भी चमका देते हैं।
घर में ले आएं ये पौधे
लकी बैम्बू
लकी बैम्बू को सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे आप कांच के जार में केवल पानी और थोड़े कंकड़ डालकर बड़ी ही आसानी से उगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार ये पौधा घर में खुशहाली और आर्थिक उन्नति लाने का काम करता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में देखने को मिलता है। ये पौधा धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे पानी की बोतल में आसानी से उगाया जा सकता है।
पीस लिली
सफेद फूलों वाला यह लकी पौधा मानसिक शांति प्रदान करता है। इसे पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। इस पौधे के घर में होने से सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।
pc- amar ujala





