Vaastu Shastra: घर की सीढ़ियों के नीचे क्या रखें और क्या नहीं, जान ले आप भी, जरूरी है जानना
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर के निर्माण के कई नियम बताएं गए है। इन नियमों के अनुसार ही घर कई चीजों के बारे में बताया जाता है। घर का हर कोना ऊर्जा का केंद्र होता है, सीढ़ियां न सिर्फ ऊपरी मंजिल पर जाने का रास्ता हैं, बल्कि ये घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को भी नियंत्रित करती हैं। अगर सीढ़ियां वास्तु के अनुकूल न हों, तो यह आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और कार्यों में बाधा का कारण बन सकती हैं, तो जानते हैं आज कुछ बातें।
ईशान कोण
वास्तु में ईशान कोण को अत्यंत पवित्र और हल्का रखने की सलाह दी जाती है। यहां सीढ़ियों का होना एक बड़ा दोष माना जाता है। ऐसे में इस दोष को कम करने के लिए सीढ़ियों के नीचे जल तत्व से जुड़ी चीजें जैसे छोटा वॉटर फाउंटेन या कांच की बोतल में मनी प्लांट रखें।
आग्नेय कोण
दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा अग्नि का स्थान है, यहां सीढ़ियां होना शुभ माना जाता है, इस दिशा की शुभता को पाने के लिए सीढ़ियों के नीचे आप बिजली का सामान जैसे इनवर्टर, गैस सिलेंडर या प्रेस करने की मेज रख सकते हैं।
pc- punjabkesari.in






