Vastu Tips: होली से पहले आप भी ले आए अपने घर ये चीजें, फिर देखें कैसे आपको मिलती हैं सफलता

इंटरनेट डेस्क। होली का पावन त्योहार आने को हैं और इसमें अब 15 दिन का समय और बचा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले होली के त्योहार के दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। इसके साथ ही वास्तु में कुछ ऐसी वस्तुओं का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें अगर आप होली से पहले घर ले आते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

बांस का पौधा
होली से पहले आपको बांस का पौधा अपने घर लाना चाहिए। बांस को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसे घर में रखने से घर के लोगों में भी ऊर्जा बनी रहती है। 

चांदी का सिक्का 
होली से पहले आपको चांदी का एक सिक्का अवश्य खरीदना चाहिए। इस सिक्के को आप घर के पूजा स्थल या फिर तिजोरी में एक लाल कपड़े में बांधकर रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी की आपको कृपा प्राप्त होती है।

pc- amritvichar.com