Vastu Tips: आपको भी सता रहा हैं कोई भय, या फिर अटक रहा हैं बार बार कोई काम तो जरूर करें हनुमान जी का ये उपाय
- byShiv
- 27 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है। जब जीवन में परेशानियां लगातार पीछा नहीं छोड़तीं, मन अशांत रहता है तब लोग हनुमान जी की शरण में जाते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने की परंपरा बहुत पुरानी मानी जाती है यह एक असरदार आध्यात्मिक उपाय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब भक्त पूरी आस्था और सही नियम से हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाता है, तो बजरंगबली उसकी हर परेशानी को धीरे-धीरे दूर करने लगते हैं। मान्यता है कि इस पूजा से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, राहु-केतु के प्रभाव, लंबे समय से चला आ रहा रोग और बार-बार आने वाले संकट शांत होने लगते हैं।
हनुमान जी को चोला चढ़ाने से क्या फायदे मिलते हैं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को चोला चढ़ाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं
शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और भारी दशा का असर कम होने लगता है
राहु और केतु से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है
बार-बार आने वाला भय, दुर्घटना और संकट दूर होते हैं
लंबे समय से चल रहे रोग में सुधार देखा जाता है
मन मजबूत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है
रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं
भक्त की मनोकामनाएं समय के साथ पूरी होने लगती हैं
हनुमान जी को चोला चढ़ाने की सही विधि
सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा से पुराना चोला श्रद्धा से उतारें। इसके बाद गंगाजल मिले जल से प्रतिमा को स्नान कराएं और साफ कपड़े से पोंछ लें, अब सिंदूर में घी या चमेली का तेल मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करें, दाहिने हाथ से हनुमान जी के सिर से शुरू करते हुए पूरे शरीर पर सिंदूर लगाएं. लेपन करते समय मन में सिर्फ हनुमान जी का ध्यान रखें. इसके बाद चांदी या सोने का वर्क लगाएं और शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
pc- aaradhika.com





