Vastu Tips:आप भी अगर करले ये छोटे छोटे से उपाय तो आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ कर्ज से मिल जाएगा छुटकारा

इंटरनेट डेस्क। आज के दौर में हम कई ऐसी गलतियां करते हैं जिसके कारण वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है। इस वास्तु दोष के कारण ही कई बार लोगों को आर्थिक और मानसीक रूप से परेशान भी होना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका मुख्य कारण घर में ऊर्जा का असंतुलन और गलत दिशा में रखी वस्तुएं हो सकती हैं। अगर कुछ सरल वास्तु उपायों को अपनाया जाए तो आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ कर्ज से भी राहत मिल सकती है।

मुख्य द्वार की साफ-सफाई 
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना गया है। यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। अगर यहां गंदगी या अव्यवस्था रहती है तो धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें।

उत्तर दिशा में रखें विशेष ध्यान
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है। इस दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है। यहां तिजोरी या धन रखने का स्थान रखना शुभ माना जाता है। तिजोरी में लाल कपड़ा रखने और कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से राहत मिलने की संभावना बढ़ती है।

pc- aaj tak