Vijaya Ekadashi 2026: जाने कब हैं विजया एकादशी, करले आप भी सही तिथि, पूजा का मुहूर्त और विधि के बारे में जानकारी
- byShiv
- 07 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। एकादशी का महत्व हिंदू धर्म में बहुत बड़ा माना गया है। वर्ष 2026 में विजया एकादशी का व्रत 13 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा। यह फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। जानिए इसकी सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और व्रत से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
विजया एकादशी 2026
एकादशी तिथि प्रारंभ- 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12.22 बजे से।
एकादशी तिथि समाप्त- 13 फरवरी 2026 को दोपहर 02.25 बजे तक।
व्रत की तिथि (उदया तिथि) 13 फरवरी 2026
पारण (व्रत तोड़ने) का समय- 14 फरवरी 2026 को सुबह 07.00 बजे से 09.14 बजे के बीच।
पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले वस्त्र धारण करें।
भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने व्रत का संकल्प लें।
वेदी पर एक कलश स्थापित करें और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें।
धूप, दीप, पीले फूल और विशेष रूप से तुलसी दल अर्पित करें।
विजया एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
pc- jagran





