Viral Video: पति रोज रोज करता पत्नी के साथ ये गंदी हरकत...फिर पत्नी ने किया कुछ ऐसा की देखने पहुंच गया पूरा गांव....वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, अब जो वीडियो सामने आया हैं वो पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद का बताया जा रहा है। झगड़े के बाद एक पत्नी गुस्से में आकर कुएं में कूद गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। कुएं में शुरू हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा अब यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का पति जब भी घर से बाहर जाता था, तो बाहर से दरवाजा बंद कर देता था। पति के इस व्यवहार और रोक-टोक से पत्नी काफी समय से परेशान थी। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई और बहस इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने भागकर सीधे कुएं में कूदने का फैसला किया। जैसे ही महिला के कुएं में कूदने की खबर गांव में फैली, लोग मौके पर दौड़ पड़े। महिला को बचाने के लिए गांव वालों ने रस्सी के सहारे एक खाट कुएं में उतारी। महिला ने रस्सी और खाट को कसकर पकड़ रखा था, लेकिन वह बाहर आने से मना कर रही थी। महिला का साफ कहना था कि जब तक उसका पति गांव के सामने हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगता, वह कुएं से बाहर नहीं आएगी।
पति ने माफी मांगी
कुएं में बैठी पत्नी की जिद के आगे आखिरकार पति को पीछे हटना पड़ा। गांववालों की मौजूदगी में पति ने पत्नी से हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने का वादा किया। पति के सबके सामने माफी मांगने के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह सुरक्षित कुएं से बाहर आ गई।
pc- rochakkhabare.com






