Viral video: सोनमर्ग में आधी रात को आए बर्फीले तूफान ने उड़ा दिए लोगों के होश, एक झटके में घर होटल सब पर छा गया गुबार
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरेनट डेस्क। सोशल मीडिया का दौर हैं और इसमें आपको कई चीजें देखने को मिल जाती है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया हैं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के सरबल इलाके का जहां एक भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें कई घर और वाहन शक्तिशाली हिमस्खलन की चपेट में आ गए। बर्फ के इस तूफान में अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, हिमस्खलन का जो वीडियो सामने आया है, उसे देख ऐसा लगता है कि इससे काफी नुकसान हो सकता है।
वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सोनमर्ग में हुए हिमस्खलन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसके से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का सन्नाटा है और कोई भी शख्स घर के बाहर नहीं है, ऐसे में घरों के पीछे से बर्फ के बड़े पहाड़ दरकते हैं और बर्फ का तूफान पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लेता है, सड़कों, घरों, कारों सभी को इस बर्फ के तूफान ने ढक दिया। ये वीडियो इतना भयावह है कि लोग दहशत में आ गए हैं।
सड़कें बर्फ से ढकीं
उत्तर भारत इस समय भयंकर ठंड की चपेट में है, कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। भारी हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरूद्ध होने और श्रीनगर हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रद्द किये जाने से मंगलवार को सड़क यातायात और हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।
pc- aaj tak, ndtv





