Video Viral: बाबा ने तो स्टंटबाजों को भी कर दिया फैल...देखे कैसे चला रहे बाइक...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 03 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने भी देखा होगा की आज के दौर में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कभी आपने डांस तो कभी फाइट और कभी स्टंट देखा होगा। अब जो वीडियो सामने आया हैं यह कोई स्टंटबाज का नहीं हैं बल्कि एक भगवाधारी महाराज का है। इस बार बाबा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार वायरल हो रहे वीडियो की खास बात यह है कि बाबा का वीडियो किसी मंदिर से नहीं बल्कि सड़क पर बाइक चलाते हुए वायरल हो रहा है।
क्या हैं वीडियो में
वीडियो में एक बाबा सड़क पर बाइक चला रहे हैं। बाबा ने बाइक के हैंडल पर पैर रखा हुआ है और हाथ छोड़कर बाइक पर आराम से बैठे बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान भी हो गए। वहीं कई लोग इसे खतरनाक स्टंट भी बता रहे हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवा कपड़े पहने एक बाबा चलती बाइक पर बिना हैंडल पकड़े आराम से बैठे हुए हैं। उनके दोनों हाथ पूरी तरह खुले हुए हैं और बाइक सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। हालांकि बाबा का एक पैर बाइक के हैंडल पर है। वहीं बाबा की बाइक के आसपास चल रहे वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि स्टंट किसी खाली सड़क पर नहीं बल्कि लोगों की आवाजाही वाली सड़क पर हो रहा था।
pc- abp news






