Virginity Test: सुहागरात पर दुल्हन की वर्जिनिटी चेक करवाने पहुंचे ससुराल वाले, बहू भी नहीं थी कम, दिखा दिया अपना असली....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले के बाणगंगा इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो हर किसी को चौंका रहा हैं और इस घटना ने सबको हिला के भी रख दिया है। जी हां यहा शादी की पहली रात दुल्हन की वर्जिनिटी चेक करने की कुप्रथा और दहेज प्रताड़ना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ बाणगंगा थाने में दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक युवक से हुई थी। शादी की पहली रात ही ससुराल वालों ने वर्जिनिटी चेक किया। इस घटना ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में वकील के.के. कुन्हारे ने बताया कि यह प्रथा कुछ समुदायों में प्रचलित है, लेकिन 21वीं सदी में इसे अपनाना बेहद शर्मनाक है। पीड़िता का आरोप है की दहेज के लिए भी उस पर अत्याचार किए गए। गर्भावस्था के दौरान उसे तीन महीने में गर्भपात और बाद में मृत बच्ची को जन्म देने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। 

जांच में क्या आया सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ससुराल वालों ने शादी की रात अनुचित तरीके से वर्जिनिटी चेक करने के लिए अमानवीय तरीके अपनाए, जिससे पीड़िता को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ससुराल पक्ष पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। के.के. कुन्हारे ने कहा, इस तरह की प्रथाएं समाज में महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं।

pc- republicbharat.com